रूहानी स्थापना दिवस का पावन भंडारे को लेकर आई जानकारी
सरसा। सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा का 75वां रूहानी स्थापना दिवस 29 अप्रैल शनिवार को शाह सतनाम जी धाम में पावन भंडारे (Foundation Day) के रूप मनाया जा रहा है। पावन भंडारे को लेकर जिम्मेवार सेवादारों द्वारा सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। इस पावन भंडारे को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखते ही बनता है। जिम्मेवार सेवादारों ने बताया कि भंडारे का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साध-संगत 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना दिवस का पावन भंडारा बड़े ही धूमधाम से मना रही है। इस बार भी पावन भंडारे को लेकर ट्रैफिक, लंगर-भोजन, पानी सहित सभी समितियों के सेवादारों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस शुभ अवसर पर सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से 156 मानवता भलाई कार्य भी किए जाएंगे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।