मुद्दे उठाने की बजाए, अब मुद्दे हल करने का मिला मौका: देवेंद्र बबली

Published On

कहा, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के विश्वास पर उतरुंगा खरा

  • देवेंद्र बबली कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे सरसा

सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली मंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार सरसा पहुंचे। मंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, बिजली निगम के एसई मौजूद थे। तत्पश्चात मंत्री देवेंद्र बबली उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निवास पर पहुंचे और जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट की और आशीर्वाद लिया।

वहीं देवेंद्र बबली ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे बखूबी पूरा करेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले वे मुद्दे उठाने का काम करते थे। अब मुद्दों के समाधान की जिम्मेवारी मिली है। पहले की तरह वे अपना काम बखूबी करेंगे। लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करवाया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts