खेलों हरियाणा यूथ गेम्स, 1144 लड़के और लड़कियां लेंगे भाग

Published On

खेलो हरियाणा यूथ गेम्स में गुरुग्राम को मिली 3 खेलों की मेजबानी

गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर हरियाणा में 16 से 18 दिसंबर तक खेलो हरियाणा यूथ गेम्स का आयोजन होने जा रहा है, जिनमें प्रदेशभर से 18 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों भाग लेंगे। खेलों हरियाणा यूथ गेम्स के तहत प्रदेश के 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के खेल मुकाबले प्रदेश में 9 जगहों पर होंगे।

इसमें गुरुग्राम जिला को तीन खेलों नामत: जूडो, आरचरी यानी तीरंदाजी तथ फुटबॉल खेलों के मुकाबले करवाने की मेजबानी मिली है। इन तीन खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाने के लिए प्रदेश भर के सभी 22 जिलों से 1144 खिलाड़ी 15 दिसंबर को ही गुरुग्राम पहुंच जाएंगे, जिनमें लड़के व लड़कियां दोनों शामिल होंगे। प्रदेशभर से गुरुग्राम आने वाले इन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने से लेकर ठहरने और खानपान में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो, इसके लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों की एक बैठक लघु सचिवालय में बुलाई जिसमें सभी को खेलों के आयोजन से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।

उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के दूसरे जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रबंध अच्छे हों, ताकि वे यहां से सुखद अनुभव लेकर अपने घरों को जाएं। ये सभी खिलाड़ी 15 दिसंबर को गुरुग्राम में नेहरू स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगे, जहां से इन्हें इनके ठहरने के स्थानों पर भेजा जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts