कांग्रेस को लगा झटका, कुलदीप बिश्रोई समर्थकों ने भाजपा की ज्वाईन

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। शहर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्रोई द्वारा कांग्रेस को अलविंदा कहकर भाजपा में शामिल होने के बाद अब कुलदीप समर्थकों ने भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र नाथ मल्होत्रा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी को अलविंदा कहकर भाजपा में आस्था जताई। प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को भाजपा पार्टी ज्वाईन कराई और पूरा मान सम्मान देने का वायदा किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, अरविंद यादव, मेयर मनमोहन गोयल, सतीश आहूजा, राजेश भालौठ, अनिल मल्होत्रा, पंकज भट्टी, संदीप वर्मा, सुरेंद्र लाला, संजीव मक्कड, अनिल पाहवा, भूषण कुमार, मनीष मल्होत्रा, गगन चावला, मनमोहन मल्होत्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

About The Author

Related Posts