कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख कीमत का नशीला पदार्थ बरामद

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे जसविन्द्र सिंह निवासी महताबगढ़ जिला अम्बाला, किरतपाल निवासी डेरा भंगवा निसिंग जिला करनाल व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बडी जिला मोहाली पंजाब को काबू करके उनके कब्जे से लगभग 25 लाख्चा कीमत की 220 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनएच-152 डी पर अमल में लाई गई, जहां कार व नशीले पदार्थों के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदश से 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल की कैराना में दबिश

About The Author

Related Posts