जमीनी विवाद: भतीजे ने ताऊ पर ट्रैक्टर चढ़ाकर की हत्या

Published On

20 एकड़ जमीन को लेकर दोनों भाइयों में चल रहा था विवाद

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। अम्बाला अपराध तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन में अम्बाला में हत्या के तीन मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकामयाब सिद्ध हो रही है। बीते कल अम्बाला छावनी के घसीटपुर में पति की हत्या का मामला सामने आया था तो वहीं अब केसरी गांव में भी बुजुर्ग की ट्रैक्टर से हत्या कर दी गई। अंबाला छावनी के निकटवर्ती गांव केसरी में बुधवार सुबह भतीजे ने अपने ताऊ पर जमीनी विवाद के चलते ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया, अन्य घायल को अस्पताल पहुंचाया

इसके बाद गांव मं दहशत का माहौल फैल गया तथा ग्रामीण मृतक के खेतों की ओर जाने लगे। पुलिस के मुताबिक, प्यारा सिंह और प्रेम सिंह सगे भाई हैं। दोनों की साहा-शाहाबाद हाईवे पर केसरी गांव की तरफ अजीत पैलेस के पास 20 एकड़ जमीन पड़ती है। दोनों भाइयों में यहां 2 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह प्यारा सिंह अपने बेटे दिलबाग सिंह के साथ खेतों में थे।

उसी समय प्रेम सिंह का बेटा व प्यारा सिंह का भतीजा गुरतेज सिंह ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गया। वहां गुरतेज सिंह की अपने चाचा प्यारा सिंह और उनके बेटे दिलबाग से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुरतेज सिंह ने गुस्से में अपने चाचा प्यारा सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना में प्यारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिलबाग सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts