पिस्तौल दिखाकर छह लाख रुपये लूटकर फरार

Published On

राजौंद (सच कहूँ/हवा सिंह)। राजौंद के किठाना रोड से अज्ञात कार में सवार चार लुटेरे एक मोटर साइकिल सवार से 6 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार गांव छात्तर जिला जींद ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसने किसान क्रेडिट कार्ड किठाना से एचडीएफसी बैंक से लोन ले रखा है। उसने बैंक खाते की लिमिट क्लियर करके किठाना गया तो उन्होंने कहा कि राजौंद एचडीएफसी बैंक से पैसे ले आए। जिस पर वह राजौंद एचडीएफ सी बैंक से 6 लाख रूपए निकलवाकर अपने साथी सुरेश के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर राजौंद से निकल गए।

राजौद किठाना मार्ग पर कुछ ही दूरी पर स्थित ज्ञानदीप स्कूल से आगे पंहुचे तो राजौंद की तरफ से पीछे आ रही एक आई ट्वंटी गाड़ी ने मोटरसाइकिल रुकवाई। गाड़ी से उतरे युवकों ने उनके साथ मार पिटाई की और पिस्तौल दिखाई और उसके हाथ में पैसों का थैला छीनकर गाड़ी में चारों फरार हो गए। राजौंद थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts