एमटैक की छात्रा ने लगाई फांसी

Published On

मोबाईल और सुसाईड नोट बरामद कर जांच में जुटी पुलिस

करनाल (सच कहूँ ब्यूरो)। जिले के उचाना गांव के पास स्थित सीएचडी सिटी मेंं एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम शिवांगी गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी सीएचडी सिटी करनाल बताया जा रहा है।

छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले सुसाईड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा कि वह अपनी मौत की खुद ही जिम्मेवार है और वह अपनी मनमर्जी से आत्महत्या कर रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि सीएचडी. सिटी में छात्रा ने अपने घर में करीब 2 बजे उस समय फांसी लगाई। जब छात्रा की मां पड़ोस में ही धार्मिक कार्यक्रम में गई हुई थी। छात्रा कुरुक्षेत्र यूनिवसिर्टी से एमटैक की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

करीब अढ़ाई बजे जब छात्रा का भाई घर पर गया तो उसने देखा कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुरंत उसने अपने पिता को फोन किया। इसके बाद सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुसाईड नोट और छात्रा का मोबाईल फोन बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मोबाईल फोन की कॉल डिटेल चैक की जाएगी। जिससे छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का राज खुल सकेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts