डेरा श्रद्धालु मनीष इन्सां ने दिया इमानदारी का परिचय

Published On

गुम हुए मोबाइल को उसके असली मालिक को किया सुपुर्द

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु हक-हलाल और कड़ी मेहनत की कमाई (Honesty) में ही संतुष्ट रहते है। इसी कड़ी में सरसा ब्लॉक के जोन नंबर 10 के सेवादार मनीष कुमार इन्सां पुत्र महेंद्र कुमार ने गुम हुए मोबाइल को उसके असली मालिक अजय कुमार पुत्र हंसराज को लौटाकर इमानदारी की मिसाल कायम की है।

मोबाइल सही सलामत मिलने पर अजय कुमार ने डेरा श्रद्धालु की काफी प्रशंसा की। वहीं मनीष कुमार ने कहा कि पूज्य गुरु जी उन्हें हक हलाल की कमाई करने के लिए सदा प्रेरित करते है और उसने उन्हीं की शिक्षाओं (Honesty) पर चलते हुए गुम हुआ मोबाइल उसके असली मालिक को लौटाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts