विवाहिता की जलने से मौत

Published On

परिजनों ने लगाया जलाकर डालकर मारने का आरोप

  • गांव खुड्डन का है मामला, पति सहित चार पर केस दर्ज

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर के एक गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों को जिम्मेवार ठहराते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला झज्जर के गांव खुड्डन का बताया जाता है। विवाहिता (Married Woman Died) की पहचान 32 वर्षीय रेखा पत्नी मंजीत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रेखा के पिता धर्मपाल ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि उसकी बेटी रेखा को उसके ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला।

धर्मपाल की सूचना पर ही पुलिस गांव खुड्डन पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किए जाने के बाद मृतका के शव  (Married Woman Died) को झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बाद में महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवाया। पीजीआई में मृतका के शव का मैडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने की बात पुलिस द्वारा कही गई है। उधर पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति, ससुर, जेठ व पति की बुआ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts