16 केस में नामजद मास्टरमाइंड स्टेट क्राइम ब्रांच ने किये गिरफ्तार

Published On

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने शुरू की पूछताछ

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा पुलिस की एटीएम फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल ने अलग अलग दो अनट्रेस मुकदमों में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों मुकदमों में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट से रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है। स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा, प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल यमुनानगर ने एटीएम फ्रॉड के मास्टरमाइंड जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर तीन अलग अलग राज्यों में 16 केस दर्ज है। इसके अलावा एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल रोहतक ने एटीएम फ्रॉड में लिप्त दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी पहले ही अन्य केस में जेल में बंद थे, और जमानत पर बाहर आये हुए थे।

रोहतक से दो आरोपी गिरफ्तार, 3.43 लाख का किया था फ्रॉड

एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल रोहतक ने दो आरोपियों कमल, निवासी जेपी कॉलोनी, रोहतक और सुमित निवासी खोखराकोट, रोहतक को एटीएम फ्रॉड में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर करीब 3 लाख 43 हजार रूपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज की मद्द से आरोपियों की पहचान कर रोहतक से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है।

एक आरोपी पर दर्ज हैं 3 राज्यों में केस

नोडल अफसर अमित दहिया ने बताया की एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल यमुनानगर ने दिल्ली निवासी आरोपी जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 16 मुकदमे अलग-अलग राज्यों में दर्ज है। इसमें 9 केस गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), दो दिल्ली, दो अम्बाला व एक-एक केस करनाल, कैथल और यमुनानगर में दर्ज है। आरोपी के पास से 17 एटीएम कार्ड बरामद किये गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts