बलिदान दिवस पर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के 95 वे बलिदान दिवस के उपलक्ष में चौपाल गढ़ी सैनी मोहल्ला में राष्ट्र भ्रातृ यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जगदीश शास्त्री यज्ञ के ब्रह्म थे। जिसमें कार्यक्रम संयोजक एवं वैचारिक क्रांति के राष्ट्रीय कवि लेखक ऋषि पाल भदाना के साथ राम कुमार, सुमेर सिंह, गौतम सैनी, मदनलाल, श्यामलाल, श्याम पाल, बलवान, बुधराम, ओम प्रकाश, सुनील सैकड़ो समाज सेवको ने राष्ट्र भ्रातृ यज्ञ मे आहुतियां देकर व पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति सच्चे बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने देशभक्ति सांस्कृतिक कविता पाठ भजन की प्रस्तुतियां दी जिसमें 47 बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर ऋषिपाल भदाना ने कहां कि शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारी कभी मरते नहीं सदा के लिए अजर अमर हो जाते हैं। Kharkhoda News

उन्होंने अपने जन्म से लेकर बलिदान तक अपने देश को आजाद करने के लिए अपने देशवासियों पर हो रहे शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई क्रांति अमर रहे का संदेश देकर नौजवानों को संगठित करने में सफलता पाई थी। जिसकी वजह से आज भी हम सब भारतीय नौजवानों के लिए वे प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं । उन्होंने अपनी स्व रचित कविताओं के माध्यम से उपस्थित जनो को भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाया उसे बचाने की अपील भी की े कार्यक्रम में ऋषिपाल भदाना का सावित्रीबाई फुले समिति खरखौदा ने प्रससीत पत्र देकर राष्ट्रीय कवि गौरव सम्मान से सम्मानित किया। सम्मानित बच्चों में जीविका, रिया, अंजलि , प्रियांशी, खुशी , नंदिनी, तनीषा, संगीता, खुशी , सहित , दिव्या , वीर , हंसिका सहित 47 बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नफे सिंह रिटायर्ड आरपीएफ सुरेश फौजी सुनील फौजी सुनील फौजी धर्मवीर सिंह राजू रमेश सिंह सतबीर शेर सिंह दयानंद सुखबीर धर्मवीर आदि उपस्थित रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Shaheedi Diwas: आसमान छूती उड़ान और ज़मीन से जुड़ा बलिदान

About The Author

Related Posts