मौसम विभाग ने बताया अगले 4 दिन मौसम कैसा रहेगा

Published On

मौसम में हल्की तबदीली : ग्रामीण इलाकें में छाने लगी हल्की धुंधसुबह व शाम तापमान में दर्ज की गई गिरावट

  • कृषि विशेषज्ञ फसलों के लिए बता रहे फायदेमंद
  • अगले 4-5 दिन मौसम रहेगा शुष्क : डॉ. देवीलाल

भिवानी (इन्द्रवेश)। दिसंबर माह का एक सप्ताह बीत चुका है। जिसके चलते मौसम ने हल्की करवट ली है। बात अगर तापमान की करें तो दिन का तापमान 24 से 25 डिग्री और रात का 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। वहीं राजस्थान से सटे भिवानी जिला के ग्रामीण तबके में हल्की धुंध छाने लगी है, जो फसलों के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है। मौसम परिवर्तन का असर आम जन-जीवन पर भी दिखाई देने लगा है। धुंध के कारण यातायात प्रभावत हो रहा है। रोजमर्रा के कार्य भी देरी से शुरू हो पा रहे हैं। सूखी ठंड के कारण खांसी-जुकाम के मरीज भी बढ़ने लगे हैं।

इस बारे में किसान रामनिवास व बृजपाल ने कहा कि अगर पाला नहीं जमा तो यह धुंध फसलों के लिए काफी फायदेमंद हैं। उनका कहना था कि यह धुंध ओर अधिक होनी चाहिए, ताकि फसल अच्छी हो तथा किसानों को फायदा हो। खासतौर पर गेहूं, सरसो व ग्वार की फसलों की धुंध व ठंड का सीधा फायदा मिलेगा। वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवीलाल ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि किसान गेहूं और सरसों में पानी लगाते रहे, जिसके कारण नमी से हल्की धुंध दिखाई दी है, जो कि फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन दिन का समय अभी भी शुष्क ही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts