Sonipat: भारत की सैन्य व आर्थिक वृद्धि में मोदी का बड़ा योगदान : डॉ. सतीश पूनिया

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। ‘मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक’ लोकसभा स्तर की कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मोदी सरकार के 11 साल में भारत को दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता देश बताया। डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति का प्रतीक बताया। सोनीपत भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में अन्य नेताओं ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। Sonipat News

इस कार्यशाला में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, विधायक देवेंद्र अत्री, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, कार्यशाला के संयोजक सतीश नांदल, सोनीपत मेयर राजीव जैन, सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जींद जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने भी अपने विचार रखे। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकतार्ओं को जानकारी दी। भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत जिला भाजपा कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया।

International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियाँ जोरों पर, 30 हज़ार संस्थाओं ने…

About The Author

Related Posts