करनाल में बंदरों ने मचाया उत्पात, नगर निगम ने लगाया टैंडर

Published On

नागरिकों को बंदरों और आवारा सुअरों से मिलेगी निजात

करनाल(सच कहूँ न्यूज)। नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बने बंदरों व सुअरों को पकड़ने के लिए नगर निगम की ओर से लगाया गया है, जो जल्द खुलेगा। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने दी। उन्होंने बताया कि शहर के नागरिकों को बंदरों व आवारा सुअरों से निजात दिलाने के लिए नगर निगम गम्भीरता से कार्य कर रहा है। बंदरों व सुअरों को पकड़ने के कार्य की अवधि एक वर्ष की रहेगी। निगमायुक्त ने बताया कि बंदरों व सुअरों को पकड़ने वाली एजेंसी के पास शहरी स्थानीय निकाय या बोर्ड का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

नगर निगम ने लगाया टैंडर, एक वर्ष रहेगी अवधि

सम्बंधित एजेंसी स्थानीय निकाय, बोर्ड या किसी भी सरकारी विभाग से ब्लैक लिस्ट नहीं होनी चाहिए। निगमायुक्त ने जानकारी देते बताया कि बंदरों व सुअरों को पकड़ने के लिए नगर निगम द्वारा नियम व शर्तें निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि बंदरों व सुअरों को एनिमल बोर्ड आॅफ इंडिया के मानदंडों के अनुसार ही पकड़ा जाएगा। पकड़े गए सभी बंदरों को कलेसर के जंगल में छोड़ना होगा तथा सुअरों को सुरक्षित जगह पर रखना होगा। एजेंसी को प्रीवेंशन आॅफ क्रूएल्टी आॅफ एनीमल एक्ट-1960 व वन्य प्राणी अधिनियम -1972 की धारा-12 (बीबी) तथा एडब्ल्यूबीआई के आदेशों की पालना करना अनिवार्य होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts