कैथल में माँ और दो बेटियों ने खाया जहर, तीनो की मौत

Published On

कैथल (सच कहूं न्यूज़)। Kaithal News: पूंडरी खंड के बाकल गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। गांव के एक ही परिवार की तीन महिलाओं मां और उसकी दो बेटियों ने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान गुड्डी देवी (उम्र लगभग 50 वर्ष), उनकी बड़ी बेटी निशा और छोटी बेटी पूजा के रूप में हुई है। आत्महत्या की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक छोटी बेटी पूजा जिले के ही बंदराणा गांव में विवाहित है। वह दो दिन पहले ही आई थी अपने मायके में मां के पास आई थी। वहीं, बड़ी बेटी निशा की शादी करनाल जिले के माजरा रोडान गांव में हुई थी और उसके पति अमेरिका में रहते हैं। सूत्रों के अनुसार, गुड्डी देवी का एक बेटा भी अमेरिका में ही है। Kaithal News

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि किसी ने भी इस तरह के कदम की आशंका नहीं की थी। गांव में मातम का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है l अभी वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है जांच कर रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में भूस्खलन, तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन चपेट में आया

About The Author

Related Posts