दो बच्चों के साथ मां ने खाया कीटनाशक

Published On

बावल (रेवाड़ी)। बावल थाना क्षेत्र के एक गांव में 36 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ रविवार सुबह कीटनाशक(Insecticide) खा लिया। सूचना मिलने के बाद बावल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला व उसके बच्चों को सीएचसी बावल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार बावल थाना क्षेत्र के गांव निवासी 36 वर्षीय महिला शर्मिला ने रविवार सुबह अपने आठ व छह वर्षीय बेटे को कीटनाशक(Insecticide) खिलाने के बाद स्वयं भी खा लिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस ने तीनों को सीएचसी बावल में भर्ती करवाया। निजी अस्पताल में तीनों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts