Road Accident: कैंटर ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर युवक की मौत

Published On

गांव ईस्माइला के पास हुआ हादसा

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सांपला थाना के अंतर्गत गांव ईस्माइला पुलिस के समीप हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव मुगांण हाल अशोक कॉलोनी बहादुरगढ़ निवासी प्रवीन छिल्लर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका बड़ा भाई बिजेन्द्र रोहतक स्थित हिसार बाईपास स्थित एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है।

बीती शाम जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से वापिस बहादुरगढ़ आ रहा था, तभी गांव ईस्माइला स्थित पुल के समीप एक कैंटर चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे बिजेन्द्र गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। राहगीरों द्वारा उसे गंभीर हालत में पीजीआई भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में प्रवीन की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts