डबवाली के एमएसजी आईटी विंग सेवादार ने दिखाया...एक सेवा ऐसी भी !
मृत बछड़ी को सम्मानपूर्वक हटाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। शहर के प्रेम नगर निवासी शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सरसा के छात्र एवं एमएसजी आईटी विंग के ब्लॉक मैंबर पियूष इन्सां ने पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए मानवता भलाई का परिचय देते हुए मृत बछड़ी को सम्मानपूर्वक हटवाकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाने का कार्य किया। Sirsa News
जानकारी अनुसार सोमवार सुबह पियूष इन्सां अलिकां रोड पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे गिरी हुई एक बछड़ी पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि बछड़ी मृत अवस्था में थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फोन के माध्यम से सच कहूँ संवाददाता सुभाष सेठी इन्सां को दी।
मामले की जानकारी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अमनदीप बंसल को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मौके पर जेसीबी भिजवाई। जेसीबी की सहायता से मृत बछड़ी को वहां से उठाकर उचित स्थान पर ले जाया गया। इस दौरान सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार रवि इन्सां भी मौके पर पहुंचे और सेवा कार्य में सहयोग दिया।
सेवादारों ने बताया कि यदि समय रहते मृत बछड़ी को वहां से नहीं हटाया जाता तो आवारा पशु उसे नोच सकते थे, जिससे वातावरण दूषित होने का खतरा पैदा हो सकता था। सेवादारों ने बताया कि यह मानवता भलाई का कार्य पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से किया गया। सेवादारों ने इस कार्य में सहयोग देने पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अमनदीप बंसल का भी धन्यवाद किया। Sirsa News
About The Author