रानियां में पावन एमएसजी भंडारा माह की ब्लॉक नामचर्चा आयोजित

Published On

19 जरूरतमंद बच्चों में बैग व स्टेशनरी का वितरण

रानियां (सच कहूँ न्यूज़)। Rania Naamcharcha: पावन एमएसजी भंडारा माह की खुशी में ब्लॉक रानियां व ब्लॉक चामल के भाईयो व बहनों की साझी ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा शनिवार को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र सतगुरु धाम रानियां में हुई। ब्लॉक प्रेमी सेवक जयदयाल इन्सां ने नाम चर्चा का आगाज पावन नारा धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा का लगाकर किया। यह ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा सचखंड वासी वरियाम चंद धन्जु की प्रथम पुण्यबरसी पर उनके परिजनों द्वारा की करवाई गई। नाम चर्चा में पहुंचे कविराजो ने मानव जीवन की महत्वता के भजन- शब्द बोलकर सुनाएं।

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिकक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक रानिया की जिम्मेवार बहनों ने 19 जरूरतमंद बच्चों में स्कूली बैग व स्टेशनरी का वितरण भी किया ।इस अवसर पर ब्लॉक रानियां व चामल की सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य, गांवों के प्रेमी सेवक, सचखंड वासी वरियाम चन्द के परिजन,दोनों ब्लॉकों व नगर की साध संगत भी उपस्थित रही। Rania Naamcharcha

यह भी पढ़ें:– Toll Tax News: इन टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा पैसा, सरकार ने आदेश जारी

About The Author

Related Posts