टोहाना की साध संगत झूमी, एक दूसरे को दी शुभकामनाएं

Published On

टोहाना । (सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण) टोहाना ब्लॉक की साध संगत के द्वारा ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन कर पूज्य गुरु जी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। रतिया रोड पर स्थित नामचर्चा घर को शानदार तरीके से सजाया गया था। नामचर्चा में शहर के अलावा विभिन्न गांवों से साध संगत ने शिरकत की। जन्मदिन के उपलक्ष में रखी गई इस ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा की शुरूआत जिम्मेवार प्रेमी संजय इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा अनुसार पवित्र नारा लगाकर की। नाम चर्चा के दौरान अनेक कविराज भाइयों ने शब्द भजन के माध्यम से पूजा गुरु जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

नामचर्चा में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के जीवन बारे व उनके द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। नाम चर्चा उपरांत आई हुई संगत को प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम टोहाना, बाहदर इंसा, गुरचरण रताखेड़ा, रामदास फौजी, सिमर, रमेश इंसा, विकास इंसा, हरजीत इंसा, चांदी राम, राजू वर्मा, विकास समैण, सोनू इंसा, राकेश समेत अन्य भारी संख्या में मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts