अपने विरोध पर बोले नवीन जिंदल

Published On

प्रजातंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को : नवीन जिंदल | Kaithal News

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल कैथल जिले में गांव गांव जाकर अपना प्रचार कर रहे है। कहीं उन्हें समर्थन मिल रहा हा तो कही विरोध भी हो रहा है। अपने प्रचार अभियान के दौरान नवीन जिंदल ने विरोध करने वालो के लिए कहा कि प्रजातंत्र के अंदर हर व्यक्ति को अधिकार है कि वो विरोध कर सकता है। मैं चाहता तो विरोध करने वालो को नजरंदाज करते हुए आगे बढ़ सकता था लेकिन मेरा मानना है कि विरोध अगर कोई कर रहा है तो उसकी बात को भी सुनना चाहिए और अगर जायज है तो उसका हल करने का प्रयास करना चाहिए। हम तो किसानो के साथ चलने वाले लोग है। किसी को भी मेरे से कोई गिला शिकवा नहीं है। ये सब मेरा परिवार है। Kaithal News

बता दे कि गुरुवार को किसानों ने कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का सीवन क्षेत्र के गांव पोलड़ में घेराव किया था। इस दौरान किसानों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नवीन जिंदल को काले झंडे भी दिखाए थे। किसानो का कहना था कि अब वे यहां प्रत्याशी बन कर आ गए हैं। क्या जरूरत थी, इस पार्टी में आने की। या फिर डर से आए हो। आप पहले भी तीन बार चुनाव लड़े हैं। तब दो बार आपको जिताया था। आपने किसानो की आवाज को नही उठाया, ना ही किसानो के साथ कभी दिखे। उनके कई युवा किसान नेता अंदर है। उनका क्या कसूर है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– कैथल जिले के गांव बालू में आसमानी बिजली गिरने से नौजवान की दर्दनाक मौत

About The Author

Related Posts