नेहा मित्तल ने जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटी खुशियां, खाद्य सामग्री वितरित की

Published On

Welfare Work: फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। वार्ड नंबर 23 स्थित गौशाला के पास रानी लक्ष्मी बाई पार्क में मानवता और सेवा भाव का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति की राष्ट्रीय महासचिव एवं अग्रोहा विकास ट्रस्ट की अध्यक्ष नेहा मित्तल ने पार्क में पहुँचकर गरीब और जरूरतमंद बच्चों को खाने-पीने का सामान वितरित किया। समाजसेवी नेहा मित्तल जब खाद्य सामग्री लेकर बच्चों के बीच पहुंचीं, तो बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। Fatehabad News

उन्होंने अपने हाथों से कतारबद्ध तरीके से सभी बच्चों को बिस्कुट, फल और अन्य खाद्य पैकेट बांटे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए नेहा मित्तल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति की प्रदेशध्यक्ष एवं अग्रोहा विकास ट्रस्ट की जिला महामंत्री डा. सन्ध्या अग्रवाल, सहसचिव अनु गोयल, वर्षा बंसल, निशा शर्मा, अध्यापिका कमलेश रानी भी मौजूद थीं। Fatehabad News

About The Author

Related Posts