हरियाणा में दो आईपीएस, एक एपीसी अधिकारी के तबादले

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो और हरियाणा पुलिस सेवा के एक अधिकारी के तुरंत प्रभाव से बुधवार को नयी नियुक्तियों के आदेश जारी किये। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पंचकूला के पुलिस आयुक्त सुरेंद्र पाल सिंह को श्री सुमेर सिंह के स्थान पर पुलिस अधीक्षक-एचपीयू, राजभवन बनाया गया है जबकि सुमेर सिंह को श्री समर प्रताप सिंह के स्थान पर पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा-एक सीएआईडी और हरियाणा शस्त्र पुलिस, प्रथम वाहिनी, अम्बाला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। समर प्रताप सिंह पंचकूला के नये पुलिस आयुक्त होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts