7 व 8 सितंबर को दो दिन के प्रवास पर हिसार पहुंचेंगे केजरीवाल और भगवंत मान

Published On

हिसार से करेंगे मेक इंडिया नंबर-1 की शुरूआत

  • आदमपुर से परिवारवाद और दोस्तवाद का करेंगे खात्मा : लक्ष्य गर्ग

फतेहाबाद(सच कहूँ न्यूज)। हिसार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मेक इंडिया नंबर वन की लॉचिंग करेंगे। 7 सितंबर को हरियाणा से मेक इंडिया नंबर वन की शुरूआत की जा रही है। लक्ष्य गर्ग ने कहा कि इसमें प्रदेश के कोने कोने से युवा दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संवाद करेंगे। वे फतेहबाद में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैसे मेक इंडिया नंबर वन के साथ देश को नंबर वन किया जाएगा। कैसे सब संसाधन, युवाओं में टैलेंट, अपार ऊर्जा और सभी अच्छी चीजें होने के बावजूद देश पीछे क्यों है। अरविंद केजरीवाल इन सब चीजों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं को देश को नंबर वन बनाने का मंत्र देंगे।

युवाओं के साथ संवाद करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती से मेक इंडिया नंबर वन की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत 130 करोड़ से ज्यादा देश वासियों को जोड़ने का काम किया जायेगा। इस कड़ी में 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और दोस्तवाद को आदमपुर से खत्म करेंगे। तिरंगा यात्रा के बाद आदमपुर मंडी में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान रैली को संबोधित करेंगे। इस मौके पर दर्शन लाल हंसु , गुरविंदर गरजा, मुकेश बिश्नोई, दीपक भाम्भू, व दलजीत पन्नू भी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts