25 जून को हरियाणा के 66 विद्यार्थी पहुंचेंगे माउंट यूनाम चोटी एक्सपीडिशन पर

Published On

योग कर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश की माउंट यूनाम चोटी एक्सपीडिशन (6111 मीटर ऊंचाई) पर प्रदेश के 66 विद्यार्थी योग करेंगे। स्कूलों के विद्यार्थी योग कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाएंगे। इस रिकार्ड को बनाने के लिए 44 लड़कियां व 22 लड़के शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 22 दिव्यांग विद्यार्थी, जिसमें 11 लड़कियां व 11 लड़के भी भाग लेंगे। इसके अलावा 9 अध्यापक-अध्यापिकाएं तथा 3 स्पेशल शिक्षक भी प्रतिभागी बनेंगे। स्कूली विद्यार्थियों को माउंट यूनाम चोटी पर विद्यार्थियों को योग के लिए शिक्षा विभाग के खेल इंचार्ज हरबंस सिंह का चयन हुआ है।

शिक्षा विभाग ने 34 अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें से 9 टीचरों का चयन किया गया है। माउंट यूनाम अभियान में सरसा जिला के भी तीन विद्यार्थी भागीदारी करेंगे। इनमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ागुढां से पींद्र सिंह, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौटाला से निकिता व ममता शामिल होगी। स्कूलों के विद्यार्थियों को रोजाना दौड़ सहित अन्य योग एक्टिविटी करवाई जा रही है। शिक्षा विभाग इस अभियान को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के लिए भेजेगा।

25 जून को पहुंचने का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश की माउंट यूनाम चोटी एक्सपीडिशन पर 25 जून को पहुंचकर योग करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले विद्यार्थी व चयनीत विद्यार्थी 11 को पंचकूला में पहुंचेंगे। इसके बाद 14 जून को माउंट यूनाम चोटी पर पहुंचने के लिए यात्रा शुरू करेंगे। इससे पहले विद्यार्थियों को दो दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में कैंपिंग, ट्रैकिंग, बाउलडरिंग राक व क्लिंबिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, मोरेन वाकिंग, ग्लेसियर वाकिंग, फ्रंट प्वाइंट क्लीबिंग, आइस क्लीबिंग व पीक क्लीबिंग सहित अन्य गतिविधियों की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts