अम्बाला में कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था ऑनलाइन धोखाधड़ी का धंधा

Published On

एसटीएफ ने किया गिरोह का पर्दाफाश, 23 लड़कियां और 90 लड़के काबू

  • रात 10 से सुबह 5 बजे तक लगाने से लोगों को चूना

अम्बाला (सच कहूँ न्यूज)। अंबाला शहर के हिसार रोड़ स्थित घूंगट पैलस में मंगलवार देर रात पुलिस ने दबिश देते हुए ऑनलाइन फ्रॉड का धंधा करने वाले गिरोह का पदार्फाश किया। इस सबंध में पुलिस ने एसटीएफ के उप अधीक्षक कुलभूषण की शिकायत पर राहुल निवासी गुरूग्राम, कमल निवासी पंचकूला, चिंतन निवासी अहमदाबाद, कुनाल निवासी सर्जन टावर अहमदाबाद, लक्ष महेन्द्र उर्फ लक्की निवासी मुंबई, सुमित चौहान निवासी सुरजपाली राजस्थान, आयान निवासी नागालैंड, रीषी निवासी मुबंई, ऐजो निवासी नागालैंड के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अम्बाला कैथल रोड़ स्थित घूंघट पैलस में राहुल, कमल के द्वारा अन्य साथियों के द्वारा अवैध रूप से बिना किसी सरकारी अनुमति के कॉल सैंटर चलाया जा रहा था। जहां पर विदेशी लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। गिरोह के लोग ऑनलाइन कॉल करके लोगों को चूना लगाते थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने घूंघट पैलेस में मंगलवार देर रात छापा मारा। इस दौरान गिरोह के सदस्य अपने काम में जुटे हुए थे। छापा मारते हुए टीम ने 125 कंप्यूटर भी बरामद किए। गुजरात और नेपाल की 23 लड़कियों और 90 लड़कों को मौके से काबू किया गया। ये लोग रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक काम करते थे।

डीएसपी सतीश बाल्यान की अगुवाई में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसटीएफ के एसपी गंगाराम पुनिया भी मौके पर मौजूद रहे। अंबाला से डीएसपी कुलभूषण की टीम ने भी एसटीएफ को सहयोग किया। पकड़ी गई लड़कियों और लड़कों को एसटीएफ ने पता और नाम लिखकर छोड़ दिया। लेकिन मामले में शामिल करीब 10 व्यक्तियों पर केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को बुधवार को दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया।

वहीं बताया जा रहा है कि घूंघट पैलस प्रबंधन ने यह बिल्डिग किराये पर दी हुई थी। उन्हें उक्त कॉल सैंटर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। आरोपी राहुल अपने साथियों के साथ मिलकर विदेशों लोगों की जानकारी लेकर उन्हें फोन करते थे और खुद को बड़ी-बड़ी ऑनलाइन कंपनी का कर्मचारी बताकर डराते थे और उनके खाते व अन्य निजी जानकारी लेकर उनके साथ ठगी करने का काम कर रहे थे। जिसके लिए आरोपियों ने लड़के लड़कियों को काम पर रखा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts