अभिभावक व अध्यापक मिलन समारोह का आयोजन

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: प्रताप स्कूल में अभिभावक-अध्यापक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेलकूद एवं व्यवहारिक प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर प्राचार्या दया दहिया ने कहा कि विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास के लिए अध्यापकों और अभिभावकों के बीच सतत् संवाद अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बैठकें स्कूल और घर के बीच की दूरी को कम करती हैं, जिससे विद्यार्थी को एक सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण मिलता है। Kharkhoda News

एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि विद्यार्थी की सफलता शिक्षक और माता-पिता दोनों की सम्मिलित जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों की होमवर्क डायरी को नियमित रूप से जांचें और हस्ताक्षर करें, जिससे अनुशासन एवं नियमितता बनी रहे। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ संतुलित जीवन शैली अपनाने व खेल-कूद में सक्रिय भागीदारी के सुझाव भी दिए। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– कैथल में माँ और दो बेटियों ने खाया जहर, तीनो की मौत

About The Author

Related Posts