Matar ki Kheti: भिवानी में मटर की खेती किसानों के लिए हो रही फायदेमंद साबित

Published On

कई सालों से मटर की खेती कर रहे किसान बोले- व्यापारी उच्चें दामों से खरीद रहे मटर

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Pea Farming: भिवानी में किसानों के लिए मटर की खेती फायदेमंद साबित हो रही है। इस बार अच्छी खेती होने से किसान को मुनाफा हो रहा है। किसानों का कहना है कि वे देसी खाद का प्रयोग करके से खेती करते है। वहीं दूर-दूर से व्यापारी आकर मटर को अच्छे दाम में खरीदकर ले जाता है।

किसान पवन शर्मा, रामकिशन व कृष्ण का कहना है कि मटर की खेती से उनको लाखों रुपये का मुनाफा हो रहा है। वहीं 40 से 50 रुपए रेट का भाव चल रहा है। किसान बोले कि 100 से 150 किले बिजाई कर रहे है। किसान बहुत खुश हो कर मटर की खेती करते है। गेंहू से पहले मटर बिजाई से अच्छी खासी आय हो जाती है। भिवानी के कोहाड़ मोड़ के नाम से प्रसिद्ध मटर है और दूर-दूर तक आकर व्यापारी मटर को लेने आते हैं। अच्छे खासे भाव में खरीदते हैं। इससे किसानों को बहुत ही फायदा हो रहा है। किसान ने बताया कि उन्हें सालाना एक लाख से 80 हजार रुपए तक फायदा हो जाता है।

यह भी पढ़ें:– कोलकाता के टॉलीगंज में बहुमंजिला इमारत में आग, कई फिल्मी सितारे सड़क पर आए

About The Author

Related Posts