प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बीजेपी पीके अग्रवाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Published On

फरीदाबाद। (सच कहूँ/राजेन्द्र दहिया) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर हरियाणा के पीके अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी की गई है और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद बनाई गई है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मोदी के विजिट के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था मुक्कमल कर ली गई है। अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए इसके लिए सभी स्तर पर जांच की गई है। प्रधानमंत्री मोदी के विजिट के दौरान आम नागरिकों को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर उन्होंने कहा कि इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि मोदी की विजिट के दौरान आम नागरिक परेशान ना हो। कार्यक्रम स्थल के आसपास अधिकारियों की तैनाती की गई है। जगह-जगह एसपी और डीसीपी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना हो इसको लेकर भी खुद भी नजर बनाए हुए है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts