हरियाणा के इन लोगों को मिलेंगे 1 लाख 38 हजार रुपये! जानें लिस्ट

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Mukhyamantri Gramin Awas Yojana: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना (एमएमएजीएवाई 2.0) के तहत फतेहाबाद जिले की तीन ग्राम पंचायतों—मानवाली, झलनिया और खासा पठाना के कुल 79 पात्र लाभार्थियों को मंगलवार को प्लॉट आवंटित किए गए। यह आवंटन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डीपीआरसी हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया गया। Fatehabad News

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी गरीब व्यक्ति बेघर न रहे। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब वर्ग के लोगों को खुद का घर दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सीईओ ने बताया कि प्लॉट आवंटन के बाद सभी लाभार्थियों को कब्जा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा और इसके बाद 1 लाख 38 हजार की आर्थिक सहायता मकान निर्माण के लिए दी जाएगी। साथ ही, 12 हजार की अतिरिक्त राशि शौचालय निर्माण के लिए दी जाएगी।

सुरेश कुमार ने बताया कि आवंटन की संपूर्ण प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी रही, जिससे पात्रता निर्धारण से लेकर अंतिम ड्रा तक सभी चरण निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया अब आॅनलाइन की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचा जा सके। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए आत्मसम्मान और स्थायित्व का प्रतीक बनकर आई है।

फतेहाबाद खंड गांव मानवाली | Fatehabad News

  • कुल लाभार्थी: 29
  • अनुसूचित जाति: 17
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 10
  • सामान्य वर्ग: 2
  • भूनाखंड खासा पठाना:
  • कुल लाभार्थी: 12
  • अनुसूचित जाति: 10
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 1
  • आवंटन विवरण:
  • फतेहाबाद खंड गांव झलनिया:
  • कुल लाभार्थी: 38
  • अनुसूचित जाति: 33
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 3
  • सामान्य वर्ग: 2

यह भी पढ़ें:– Gold News: आम आदमी की पहुंच से बाहर जा रहा सोना

About The Author

Related Posts