टॉप स्कूल प्रिंसिपल अवार्ड से शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल सम्मानित

Published On

सरसा (सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल के अच्छे संचालन, लड़कियों को बेहतर शिक्षा व समाजसेवी कार्य करने पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ. शीला पूनिया को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने सम्मानित किया है। शनिवार को जीरकपुर के होटल पार्क में टॉप स्कूल प्रिंसिपल अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई राज्यों के स्कूल प्रिंसिपलों को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया व आयुष मिनिस्ट्री के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टॉप स्कूल प्रिंसिपल अवार्ड से शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शीला पूनिया को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजन व मुख्य अतिथि ने स्कूल प्रिंसिपल की प्रशंसा भी की ओर बधाई दी। बता दे की स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षा में सुधार करने व उन्हें सामजिक कार्यों से जोड़ने के लिए प्रिंसिपल की ओर से प्रयास किए जाते है। इससे पहले भी स्कूल प्रिंसिपल डॉ. शीला पूनिया को सीबीएसई बोर्ड दिल्ली, हरियाणा व पंजाब सरकार से कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts