Gaushala News: गौ संवर्धन को बढ़ावा- पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने सरकार की ओर से श्री कृष्ण गौशाला समिति को सौंपी 20.92 लाख की सहायता राशि

श्री कृष्ण गौशाला को मिला सरकारी सहयोग, व्यवस्थाओं में होगा सुधार

Published On

नारायणगढ (सचकहूँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh: नारायणगढ़ में गौ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने प्रदेश सरकार एवं हरियाणा गौसेवा आयोग की ओर से 20,92,540 रुपये का चेक श्री कृष्ण गौशाला, यमकेश्वर तीर्थ हुसैनी नारायणगढ़ के प्रबंधक सुमन गुप्ता एवं गोशाला समिति को सौंपा।

इस अवसर पर डॉ. पवन सैनी ने कहा कि गौ संवर्धन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा स्थापित किये गए हरियाणा गौसेवा आयोग ने प्रदेश में गौसेवा को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गौशालाओं को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आर्थिक सहायता से गौशाला में गोवंश के संरक्षण, चारे-पानी और सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

गौशाला प्रबंधक सुमन गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा गौसेवा आयोग तथा पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी गई यह सहायता राशि गौशाला में गोवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं को मजबूत करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से गौसेवा को और गति मिलेगी तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

इस अवसर पर सुमन गुप्ता, पार्षद प्रदीप गोयल, राजीव शर्मा, रमेश गुप्ता, अश्वनी कुमार, भीमसेन तथा गणमान्य लोग और गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts