प्रॉपर्टी डीलर का चार दिन बाद जेएलएन कैनाल में मिला शव, दो गिरफ्तार

Published On

पुरानी रंजिश के चलते भांजे ने रची थी मामा की हत्या की साजिश

  • गाड़ी में जीपीएस ट्रैकर लगाकर की थी रेकी

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: खरावड़ आउटर बाईपास पर मिली खून से सनी ब्रेजा कार व एक दर्जन से अधिक गोलियों के खाली खोल मिलने और युवक की गुमशुदगी की पहेली को पुलिस ने आखिरकार सुलझा लिया। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। युवकोें ने पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार सुबह कन्हेली-पहरावर के पास जेएलएन कैनाल से खेड़ी साध निवासी प्रोपर्टी डीलर सत्यवान का शव भी बरामद कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है और सगे भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर ही हत्या की साजिश रची। पुलिस दोनोें आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि बीस फरवरी को सत्यवान अपने बेटे को पेपर दिलाने कि लिये खरखौदा गया हुआ था। पेपर के बाद सत्यवान का बेटा वीटा चौक पर उतर गया, जिसके बाद सत्यवान अपने किसी कार्य से सांपला तहसील में गया हुआ था। जब वह खरावड़ आउटर बाईपास पुल के पास पहुंचा तभी हमलावरों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को अपने साथ ले गए और खुर्द वुर्द करने की नियत से जेएलएन कैनाल में फैक दिया।

एसआईटी की टीम ने झज्जर रोड रोहतक के पास से मनीष निवासी गांव भाली आनंदपुर व मंजीत उर्फ माफिया निवासी गांव बापोडा को पांच देशी पिस्तौल व पांच जिंदा रौद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सत्यवान का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सत्यवान ने 2018 में अपने ही गॉव के एक युवक की हत्या की थी, जिसमेें सत्यवान को स्थानीय अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और सत्यवान द्वारा हाइकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर कर रखी है। हाल में सत्यवान हाइकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– Property Seal: बकाया संपत्ति कर पर जोन-3 में दो व्यावसायिक संपत्तियां सील

About The Author

Related Posts