भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंजाब का सशक्त होना जरूरी: पीएम

Published On

चंडीगढ़ एजेंसी। पीएम मोदी(PM Modi) ने पंजाब चुनाव के लिए पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी हमेशा सिख समुदाय के लिए खड़ी है। भाजपा का टारगेट ‘नवां (नया) पंजाब’ बनाना है। हमारे पास काम का विजन और ट्रैक रिकॉर्ड है।

पीएम ने कहा कि पंजाब के लिए आज असली बदलाव का वक्त है। भाजपा अपने साथियों के साथ पंजाब के विकास के लिए पुख्ता रोडमैप लेकर आई है। पंजाब के लिए एनडीए ने अपने 11 संकल्प सामने रखे हैं। कहा कि यह संकल्प हर उस पंजाबी के लिए हैं जो पंजाब और पंजाबियत की बात करता है। पीएम(PM Modi) ने छोटे साहिबजादों को नम्न करते हुए भाषण शुरू किया। कहा कि देश को सबसे आगे रखना पंजाब की परंपरा रही है। भाजपा राष्ट्रहित में काम करती है। सिख परंपरा और पंजाबियत के लिए काम करना हमारे लिए गर्व की बात है। कुछ लोग सिख धर्म का विरोध करते रहे हैं।

Punjab needs to be strong sachkahoon

पीएम ने कहा कि पंजाब हमारे लिए सत्कार व सेवा की परंपरा का साधन है।

कांग्रेस ने सिख कत्लेआम करवाए हमने सजा दिलाई। हमने करतारपुर कारिडोर खोला। यह चुनाव क्या सिर्फ एक मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, बल्कि पंजाब के विकास का चुनाव है।

मुख्य बातें:-

  • किसानों का खेती पर खर्च कम हो, आय बढ़े इसके लिए सरकार काम कर रही है।
  • कांग्रेस करतारपुर साहिब को भारत में नहीं रख सकी
  • पिछले वर्ष हमारी सरकार ने फर्टिलाइजर पर सब्सिडी बढ़ाई है। इस बजट में इसके लिए रिकार्ड राशि का प्रावधान है।
  • पहली बार एमएसपी का पैसा सीधा किसान के खाते में जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts