सरसा में पंजाब के पीडब्लूडी के जूनियर इंजीनियर पर हमला

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में पंजाब पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर पर हमला कर घायल कर दिया। जूनियर इंजीनियर को हाथ, पांव पर गहरी चोटें आई है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल जूनियर इंजीनियर अपने घर पर आया था। वह सिंचाई पानी के लिए अपने खेत में गया था। वहां पर सिंचाई पानी लगाने की बात पर चाचा से अनबन हो गई और चाचा ने तैश में आकर उस पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। Sirsa News

पुलिस को दी शिकायत में सचिन ने बताया कि वह साहुवाला गांव का रहने वाला है और पंजाब राज्य के मानसा में पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर में बतौर जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बीती 31 मार्च को वह शाम सुबह 6 बजे खेत में गया था। वहां पर उसका चाचा कर्ण सिंह साहुवाला भी खेत में मौजूद था। उन्होंने कई साल पहले अपने खेत में सिंचाई पानी लगाने के लिए पाइप लाइन डाली थी। उसके चाचा उसे कहा कि आपको इस पाइप लाइन से खेत में पानी नहीं लगाने दूंगा।

इस पर उसके चाचा कर्ण सिंह उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई करने लगा। वह डर के कारण गांव की ओर भागने लगा तो उसके चाचा कर्ण ने उसकी पीठ पर ईंट फेंककर मारी, जिससे वह नीचे जमीन पर गिर गया। उसका चाचा कर्ण उसे नीचे गिरा देख उसी पर बैठ गया और ईंट से से मुंह, सिर पर चोटें मारी। इस मामले में नाथुसरी चौपटा थाने में केस दर्ज हुआ है। Sirsa News

पुलिस स्टेशन के निकट शौचालय में मृत मिला युवक, पुलिस प्रशासन दंग!

About The Author

Related Posts