खुद उपवास रख जरूरतमंदों में बांटा राशन

Published On

ओढां (सच कहूँ/राजू)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा भेजे गए शाही पत्र में किए वचनों पर चलते हुए रोड़ी ब्लॉक की साध-संगत ने उपवास रखते हुए पूज्य गुरू जी के शीघ्र साध-संगत के बीच देह-स्वरूप में पहुंचने व संसार में सुख-शांति रहने की प्रार्थना की। उपवास रखने से बचे राशन को साध-संगत ने जरूरतमंद लोगों में बांटा। ब्लॉक भंगीदास पवन इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरू जी द्वारा शाही पत्र में फरमाए गए वचनों पर चलते हुए ब्लॉक की समस्त साध-संगत ने उपवास रखते हुए राशन जरूरतमंदों में बांटा गया।

इसके अलावा भी जो राशन शेष है उसे नामचर्चा दौरान जरू रतमंदों में और बांटा जाएगा। उन्होेंने बताया कि रोड़ी ब्लॉक पूज्य गुरू जी द्वारा इससे पहले भेजे गए तीनों शाही पत्रों में जो वचन किए गए हैं। उन पर रोड़ी ब्लॉक की साध-संगत अमल करते हुए मानवता भलाई कार्यांे को गति दे रही है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरू जी द्वारा पावन महारहमोकर्म दिवस पर भेजे गए शाही पत्र में जो जायज मांग के वचन किए गए थे उसमें साध-संगत ने सिर्फ यही मांगा है कि पूज्य गुरू जी स्वस्थ रहें और शीघ्र ही देह-स्वरूप में हमारे बीच में पहुंचें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts