28 अक्तूबर से शुरू होगा ‘रत्नावली’ महोत्सव

Published On
  • हरियाणवी चित्रकला एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी बनेंगी आकर्षण

  • 31 विधाओं में हरियाणा के कलाकार देंगे अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कुरुक्षेत्र।(सच कहूँ/देवीलाल बारना) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित रत्नावली समारोह 28 से 31 अक्तूबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। जिसमें 31 विधाओं में हरियाणा के कलाकार देंगे अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इस समारोह में हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के 3 हजार से अधिक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी। डॉ. दीपक राय ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रत्नावली समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने रत्नावली समारोह आयोजित करने के लिए संस्तुति प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि रत्नावली समारोह में हरियाणवी लोक नृत्य, आॅरकेस्ट्रा, लघु हास्य नाटिका, हरियाणवी नाटक, हरियाणवी गजल, लोकगीत, भजन, रागिनी, लोकविनोद, एकल वाद्य, हरियाणवी भाषण, चित्रकला, हरियाणवी लोक परिधान, एकल नृत्य महिला एवं पुरुष, सामुहिक लोकगीत गायन, हरियाणवी कविता, सांग, चौपाल, रसिया नृत्य, हरियाणवी प्रश्नोत्तरी, हरियाणवी लोकजीवन पर आधारित प्रश्नोत्तर, पगड़ी बंधाई, रीति-रिवाज, हरियाणवी कोरियोग्राफी विद्याओं का आयोजन किा जाएगा।

यह भी पढ़ें:- बिजली के बकाया बिलों पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

लूर नृत्य होगा आकर्षण का केन्द्र

रत्नावली समारोह में हरियाणा के लूर नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के महामहिम राज्यपाल एवं कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा लूर नृत्य का ब्रोशर पहले ही जारी कर चुके हैं। लूर नृत्य हरियाणवी लोक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। वर्तमान में यह लुप्तप्राय हो चला है। विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन कर लूर नृत्य को जीवंत किया जाएगा और उसके पश्चात युवा उत्सव समारोहों में शामिल कर इसको फिर से पुनर्जीवित किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts