दो बाइक पर सवार छह लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत

Published On

यमुनानगर। सालगिरह की पार्टी से घर लौट रहे दो बाइक पर सवार छह लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका और साजन (21), उमाशंकर (32) और सतिंद्र (25) के ऊपर से ट्रक निकल गया। तीनों की मौत हो गई। वहीं हादसे में सलमान (21) और चार साल का बच्चा आयुष घायल हो गए। उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। यूपी के जिला सोनभद्र के गांव करमाव निवासी सद्दाम ने बताया कि वे गांव भगवानगढ़ में रहते हैं। वहां पर एल्यूमीनियम फैक्ट्री में काम करते हैं। गांव भगवानगढ़ में ही साजन, उमाशंकर, सतिंद्र, सलमान उनके साथ रहते हैं। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

शुक्रवार को सलमान के भाई नियाज की सालगिरह थी। सलमान जगाधरी में प्रकाश चौक के पास रहता है। वह सालगिरह पर पार्टी दे रहा था। सभी वहां पर गए थे। रात करीब 11 बजे वे दो बाइक पर वहां से लौट रहे थे। साजन, उमाशंकर और आयुष एक बाइक पर थे और दूसरी बाइक पर उसके साथ सतिंद्र और सलमान था। वे चनेटी चौक पर बाइक रोककर साजन, उमाशंकर और आयुष का इंतजार करने लगे। जैसे ही वे आए और चौक पार करने लगे तो छछरौली की तरफ से आ रहे रेत से भरे ट्रक ओवर लोडिड ट्रक ने साजन और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उसने दूसरी साइड में छलांग लगाकर जान बचाई। इस दौरान उसने देखा कि साजन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

About The Author

Related Posts