दीवार तोड़ते हुए जलघर में जा घुसी रोडवेज बस

Published On

 गांव पिरथला में अनियंत्रित हुई बस, बड़ा हादसा टला

सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल टोहाना। रोडवेज की बस गांव पिरथला में बने जलघर की चारदीवारी को तोड़कर अंदर जा घुसी। घटना के समय बस स्टैंड पर कोई नहीं था। मौसम खराब होने के कारण सवारियां नहीं मिली और बस में केवल चालक-परिचालक के अलावा दो सवारियां थी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन बस में सवार सभी लोग सुरक्षित थे।

घटना के बाद रोडवेज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस रात को गांव सनियाना में रूकती है और सुबह सवारियों को लेकर टोहाना आती है। वीरवार सुबह 6 बजे गांव सनियाना से रोडवेज की बस टोहाना के लिए जा रही थी। गांव सनियान से दो सवारियां टोहाना जाने के लिए सवार हो गई। बस में केवल चार ही लोग थे। जैसे ही बस गांव पिरथला के पास पहुंची तो चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस की गति अधिक होने के कारण जलघर की चारदीवार को तोड़ते हुए जलघर में जा घुसी। गनीमत ये रही कि बस पलटी नहीं। लेकिन बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts