धनूर में सच्ची शिक्षा के पाठकों पर हुई ईनामों की बौछार
ब्लॉक रानियां के भाईयों की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव धनूर में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न
रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। ब्लॉक रानियां के भाईयों की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा शुक्रवार को ब्लॉक के गांव धनूर में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। ब्लाक प्रेमी सेवक जयदयाल इन्सां ने पावन नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर नामचर्चा का आगाज किया। नाम चर्चा में पहुंचे कविराज भाईयों ने अपनी मधुर वाणी में रूहानियत के भजन शब्द बोलकर सुनाएं। Sirsa News
नामचर्चा में ब्लाक की जिम्मेवारो ने साध संगत को मानवता भलाई के कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आप सभी अपने घरों के आसपास पशुओं व पक्षियों के लिए दाना- पानी रखने का आह्वान किया। नाम चर्चा में ब्लॉक रानियां के जिम्मेवारों द्वारा मासिक पत्रिका सच्ची शिक्षा के पाठकों में इनामों का वितरण भी किया गया। पाठकों ने ईनामों को पाकर अपनी खुशी का इजहार भी किया। ब्लाक स्तरीय नामचर्चा में सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार, ब्लाक के गांवों के प्रेमी सेवक, ब्लॉक रानियां, गांव धनूर व रानियां की साध संगत भी उपस्थित रही। Sirsa News
