तलवाड़ा खुर्द की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवार को दिया राशन

Published On

ऐलनाबाद(सच कहूँ/ सुभाष)। ऐलनाबाद ब्लॉक के गांव तलवाड़ा खुर्द की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए गत दिवस गांव के ही एक जरूरतमंद परिवार को राशन दिया।

भंगीदास राजकुमार इन्सां ने बताया कि गांव तलवाड़ा खुर्द के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों द्वारा प्रत्येक माह किसी न किसी जरूरतमंद परिवार को एक महीने का राशन मानवता भलाई के तहत प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में सेवादारों की ओर से एक जरूरतमंद बहन को एक माह का राशन वितरित किया है। उन्होंने बताया कि साध संगत मानवता भलाई के कार्य पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए पिछले कई वर्षों से करती चली आ रही है और यह कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts