एनएसएस वालंटियरों ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Published On

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में सात दिवसीय कैंप की शुरूआत

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में शनीवार को एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय स्पेशल कैंप की शुरूआत की गई। कैंप के प्रथम दिन एनएसएस इकाई के छात्रों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत कॉलेज के प्राचार्या डा. दिलावर सिंह इन्सां ने हरी झंडी दिखाकर की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो विद्यार्थी के जीवन और उनके परिवारों को बर्बाद कर देता है। इस मौके पर कार्यक्रम के अधिकारी सतविंद्र सिंह ने बताया कि कैंप के दौरान शाहपुर बेगू गांव में स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, एचआईवी एड्स व साक्षरता अभियान आदि जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस कैंप में कॉलेज के 50 छात्र भाग लेंगे। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ से सहायक प्रोफेसर सुमित सिंगला, पवन कुमार, अनिल महतानी, गौरव वसूजा, राजेंद्र सिंह, डॉ इंद्रजीत, डॉ. रमेश कुमार नोखवाल सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र माजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts