सरसा में सात और कोरोना संक्रमित मिले

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.24 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सातों मरीज ऐलनाबाद में संक्रमित पाए गए है। उन्होंने बताया कि चार मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 551980 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 29288 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 28768 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 912 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 509 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts