Beauty Parlour Firing: ब्यूटी पार्लर संचालिका पर चलाई गोली, कंधे और गर्दन को छूकर निकल गई गोली

Published On

पूंडरी (सच कहूँ न्यूज़)। Pundri News: शुक्रवार को एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका पर करीबी रिश्तेदार ने फायरिंग कर दी । गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया। आरोपी पिस्टल लेकर ब्यूटी पार्लर में घुसा था। गोली महिला के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। घटना दोपहर ढाई बजे की है। Kaithal News

जानकारी अनुसार पूंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत ब्यूटी पार्लर की संचालिका उर्मिला पर आरोपी बीरबल ने अवैध हथियार से फायरिंग की। गोली उर्मिला के गर्दन की बाएं तरफ कंधे को छूकर निकल गई। Kaithal News

दरअसल, आरोपी बीरबल संचालिका उर्मिला के पति के चाचा का बेटा है। पहले आरोपी ब्यूटी पार्लर में काम करता था। काम छोड़ने के बाद वह क्रिमिनल बन गया। अब वह दोबारा से इसी ब्यूटी पार्लर में लगने के लिए उर्मिला पर बार-बार दबाव बना रहा था। उर्मिला ने उसे रखने से मना कर दिया था। इससे वह भड़क गया और फायरिंग करने पहुंच गया। फायरिंग के बाद उर्मिला के परिजन भी वहां पहुंचे। परिजनो ने बताया कि आरोपी बाइक पर साथी के साथ आया था। गोली चलाकर दोनों आरोपी फरार हो गए। Kaithal News

पूंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती और लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Robbers Arrested: 7 कथित आरोपी हथियारों व लूट की रकम सहित काबू

About The Author

Related Posts