शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Published On

 नन्हें-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे परिधान पहनकर पहुंचे स्कूल

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एलकेजी से कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे परिधान पहने बड़े ही सुंदर लग रहे थे। इनमें से कुछ बच्चे श्रीकृष्ण, कुछ बच्चे राधा एवं कुछ बच्चे ग्वाल-बाल बनकर आए। इन सभी बच्चों ने बड़ी मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। जिनमें समूह नृत्य, नूर-अंश ने बांसुरीवादन, युवराज परुथी ने एकल नृत्य, वरदान ने कविता-गान, आदित (राधा रूप में), ईशान (कृष्ण रूप में) ने नृत्य पेश किए। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने ‘हरे-कृष्णा, हरे-कृष्णा’ भजन पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त जोरावर, समरपाल तथा काव्य ने कविता गान कर सभी का मन मोह लिया। शाह सतनाम जी बॉयजÞ स्कूल सरसा के प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां व प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को श्रीकृण्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि हमें भी श्रीकृष्ण के कर्म उपदेश को अपने जीवन में अपनाते हुए अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्रों को प्रधानाचार्य महोदय ने चॉकलेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts