Sirsa: सिंवर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की नई सदस्य

Published On

Sirsa:  सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा (BJP Mahila Morcha Haryana) के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक व प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा से विचार-विमर्श के बाद महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय नियुक्तियां की गई है। जिसमें पार्टी को समर्पित, सरसा की समाजसेवी व प्रधानमंत्री से नमो ड्रोन दीदी से सम्मानित विमला सिंवर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। Sirsa News

अपनी नियुक्ति पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी शर्मा सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वे पार्टी में कई अहम पदों पर रहकर पार्टी की सेवा कर चुकी हैं। पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी का पूरी तन्मयता निर्वहन किया जाएगा। Sirsa News

परम्परा, जो निभाई जाती है… शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में! ‘इंडक्शन’ कार्यक्रम आयोजित

About The Author

Related Posts