Firing: फायरिंग में बेटे की मौत, पिता गंभीर

Published On

डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। Dabwali News: गांव मौजगढ़ में आपसी रंजिश में एक युवक कर्णवीर सिंह की हत्या कर दी गई। आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में मृतक युवक का पिता राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक गांव मौजगढ़ में बाइक सवार कुछ युवक कल रात राजेंद्र सिंह के घर पहुंचे और वहां मौजूद उसके बेटे कर्णवीर व राजेंद्र सिंह पर फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए पिता पुत्र को पहले डबवाली के सरकारी अस्पताल में बाद में एम्स बठिंडा ले जाया गया। Sirsa News

यहां कर्णवीर सिंह की मृत्यु हो गई जबकि उसके पिता का इलाज चल रहा है। एसएचओ सदर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि युवकों की आपसी रंजिश की वजह से यह हत्या की गई है। पुलिस ने मौके से पांच गोलियों के खोल बरामद किए हैं। इसके अलावा हत्यारों द्वारा प्रयोग किए मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। पुलिस ने मृतक की माता रमनदीप कौर के बयानों पर तीन युवकों सैंपी सिंह डबवाली, कुलदीप सिंह मसीतां व लवली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल नामजद आरोपी फरार है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

About The Author

Related Posts