लिटल एजल्स स्कूल, सोनीपत के खिलाड़ियों ने सोफ्ट टेनिस फेडरेशन कप में जीते पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज)। 26 सितंबर से 29 सितंबर तक अहमदाबाद (Ahmedabad) में आयोजित सोफ्ट टेनिस फेडरेशन कप में लिटल एंजल्स के होनहार खिलाड़ियों ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए सैमीफाईनल मैच में तमिलनाडु से कड़े मुकाबले में 2-4, 2-4 स्कोर से खेलते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने प्रदेश व विद्यालय का नाम रोशन किया। Kharkhoda News

इस प्रतियोगिता में एंजल, प्रिंसी, नैंसी, हर्षिता व इशिका ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, केरला व महाराष्ट्र की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनको भविष्य में भी बेहतर खेल प्रर्दशन के लिए प्रेरित किया।Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– जिला कलक्टर को भेंट की स्वीप गतिविधि पर आधारित कलाकृति

About The Author

Related Posts