भिवानी में एसपी ने सेक्टर-13 पुलिस चौकी का किया निरीक्षण, पार्क का उद्घाटन

Published On

भिवानी में अपराध का ग्राफ तेजी से गिरा, अपराधी या तो जेल में या जिला छोड़ चुके: एसपी

  • साइबर क्राइम पर एसपी की चेतावनी: डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं

भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने सेक्टर-13 पुलिस चौकी का निरीक्षण किया और एक पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर अहम बातें कहीं। भिवानी में पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने सेक्टर-13 स्थित पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और साथ ही क्षेत्र में एक पार्क का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर एसपी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर संतोष जताया। Bhiwani News

भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने बताया कि शुकव्रार को सेक्टर-13 चौकी का निरीक्षण किया है और साथ ही एक पार्क का उद्घाटन भी किया गया है। भिवानी में क्राइम का ग्राफ तेजी से गिरा है। जो अपराधी थे, वे या तो जिला छोड़ चुके हैं या जेल में हैं। किसी भी हालत में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साइबर क्राइम को लेकर भी एसपी सुमीत कुमार ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साइबर ठग लोगों को डराकर ठगी करते हैं और डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं होती। पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने बताया कि सुमीत कुमार लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोई भी संदिग्ध कॉल आए तो पहले उसकी जांच करें। तुरंत पुलिस को सूचित करें और डायल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। यही साइबर ठगी से बचने का सबसे बड़ा तरीका है।

नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसपी ने कहा कि भिवानी पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्क्क सुमीत कुमार ने बताया कि नशा एक गंभीर समस्या है। इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशे से कमाई गई संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा और अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। आने वाले ईद पर्व को लेकर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने बताया कि ईद भाईचारे का त्योहार है। सभी लोग मिल-जुलकर इसे मनाएं। पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– “पैक्स इस्माइलपुर में करोड़ों के गबन और अवैध नियुक्तियों का आरोप, जांच की मांग”

About The Author

Related Posts